मप्र : मुख्यमंत्री ने दिया कन्या भोज (फोटो सहित)

भोपाल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल व अन्य स्थानों पर महानवमी के मौके पर सोमवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान, हवन और कन्या भोज का दौर चला। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्या भोज का आयोजन किया।

चौहान एवं उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने परंपरागत रूप से कन्याओं के चरण धोए और आरती उतारी। मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया।

चौहान ने कहा कि बेटियां आदिशक्ति का स्वरूप और भारत का भविष्य हैं। भोजन के बाद चौहान ने नन्ही ‘भांजियों’ के साथ आत्मीय क्षण बिताए। उन्होंने कन्याओं का लाड़-दुलार किया।

इस तरह अन्य धार्मिक स्थलों के अलावा देवी स्थापना स्थलों पर सुबह से ही अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493