बिहार : समाजवादी नेता राम इकबाल वरसी का निधन

पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता राम इकबाल वरसी (94 वर्ष) का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती थे।

समाजवादी नेता के परिजनों के मुताबिक, वरसी सोमवार तड़के करीब चार बजे आईजीआईएमएस में अंतिम सांस ली।

बिहार के भोजपुर जिले के तरारी प्रख्ांड में वरसी गांव निवासी समाजवादी नेता 1969-72 तक पीरो के विधायक भी रहे थे। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता राम मनोहर लोहिया ने उन्हें ‘गांधी ऑफ पीरो’ की उपाधि दी थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरसी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने शेक संदेश में कहा, “अपने दीर्घायु जीवन में राम इकबाल वरसी जी ने बिहार में समाजवाद एवं राजनीति के विभिन्न आयामों को मजबूत आधार प्रदान किया था। उनका समाजवाद एवं राजनीति में अहम योगदान है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “वे समाजवादी, संघर्षषील एवं अपने सिद्घांतों पर अडिग रहने वाले नेता थे। वे युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।”

उल्लेखनीय है कि वरसी को कुछ दिन पूर्व आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था, तब मख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद उनका हालचाल जानने अस्पताल गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493