भोपाल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के अन्य मंत्रियों ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा है कि विजयादशमी भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। यह दुराचार पर सदाचार, तमोगुण पर दैवीगुण और असुरत्व पर देवत्व की विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि सिद्धिदात्री मां दुर्गा के नौ दिनों की आराधना और उपासना के बाद विजयादशमी हषरेल्लास से भर देता है।
उन्होंने विजयादशमी पर नागरिकों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदशरे को अपनाते हुए अहंकार का नाश करने और महान राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
राज्य के जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ़ नरोत्तम मिश्रा ने दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज अनेक सामाजिक कुरीतियां विद्यमान हैं। इन कुरीतियों रूपी रावण के दहन की जरूरत है।
वाणिज्य, उद्योग और रोजगार तथा प्रवासी भारतीय मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने बधाई और शुभकामनाएं संदेश में कहा है कि दशहरा हषरेल्लास तथा विजय का पर्व है। साथ ही यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दशहरा या विजयादशमी राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। यह शक्ति पूजा का पर्व भी हैं।
शुक्ल ने प्रदेशवासियों से परंपरानुसार दशहरा का त्यौहार शांति, एकता एवं सौहार्द से मनाने की अपील करते हुए प्रदेशवासियों और प्रदेश की सुख, समृद्धि और विकास की कामना भी की है।
dharmpath.com dharmpath