मप्र में उमस बढ़ी

भोपाल, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और अन्य स्थानों पर पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद मंगलवार को फिर उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार को मौसम साफ है और धूप खिलकर निकली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

राज्य की राजधानी भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, इंदौर का 20.5 डिग्री, ग्वालियर का 25.3 डिग्री और जबलपुर का 25 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री, इंदौर का 34 डिग्री, ग्वालियर का 38.7 डिग्री और जबलपुर का 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493