बिहार : पुलिस की गोली से युवक की मौत, तनाव

बेगूसराय, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इसमें पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार, हरपुर चौक के पास ट्रक से कुचलकर गैरेज में काम करने वाले मोहम्मद सरफराज और उसके भांजे मोहम्मद जहांगीर की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे तथा ट्रक चालक की पिटाई कर दी। लोग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को जामकर हंगामा कर रहे थे। इसी बीच पुलिस दल मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय ले गई।

इस बीच कुछ लोगों सड़क के किनारे बने पुलिस सहायता केन्द्र पर धावा बोल दिया और केन्द्र में आग लगा दी। आक्रोशित लोगों ने वहां तैनात छह पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

इधर, हरपुर के पास मौजूद पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए गोली चला दी, जिसमें हरपुर निवासी 22 वर्षीय सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू की मौत की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वे सड़क पर उतर आए।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार को बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस के एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493