मप्र में कमजोर पड़े मानसून के फिर सक्रिय होने के आसार

भोपाल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी का असर कम है।

राज्य में कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के आसार बनने लगे हैं। यही कारण है कि, गुरुवार की सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है, जिससे गर्मी का असर कम है। बीते 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर बाछौरें पड़ी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है, जिससे आगामी दिनों में बारिश की संभावना बढ़ गई है।

राज्य में गुरुवार को गर्मी से राहत है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26़.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.6, ग्वालियर का 24.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23़.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33़.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 39.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493