श्रीलंका की टीम में अकीला की वापसी, डिकवेला बाहर

कोलंबो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।

निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणाथिलका समेत कुल पांच खिलाड़ियों को शुक्रवार से शुरू हो रही सीरीज के लिए टीम से बाहर किया गया है।

अमिला अपोंसो, लक्शन संदाकान और लाहिरु मदुशंका तीन अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। इस बीच शेहान जयसूर्या, वानिन्दु हसरंगा, अकिला धनंजय, लाहिरु कुमारा और दासुन शानका को टीम में जगह दी गई है।

सीरीज के पहले मैच के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। बाकी बचे दो मैचों के लिए मलिंगा की जगह शानका लेंगे।

टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, अविष्का फर्नाडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरु थिरिमाने, शेहान जयसूर्या, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदू हासरंगा, अकिला धनंजय, लसिथ मलिंगा (पहला वनडे), नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारी, इसुरु उदाना, कासुन राजिथा, दासुन शानका (दूसरा और तीसरा वनडे)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493