मप्र में किसानों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी

भोपाल, 4 जून (आईएएनएस)। देश के अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में ‘गांव बंद’ आंदोलन चौथे दिन भी शांतिपूर्वक जारी है। कई इलाकों में दूध और सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित है। वहीं कई स्थानों पर सब्जियों की बिक्री सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हो रही है।

मंदसौर में बीते वर्ष छह जून को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में छह किसानों की मौत हो गई थी और एक की पुलिस पिटाई में मौत हुई थी। इस घटना के एक साल पूरे होने पर किसानों ने 10 दिवसीय गांव बंद आंदोलन का आयोजन किया है। इस आंदोलन में किसान गांव से सामान न तो शहर ले जा रहे हैं और न ही शहर से सामान खरीदकर गांव ला रहे हैं।

आम किसान यूनियन के प्रमुख केदार सिरोही ने आईएएनएस को बताया कि “किसानों को इस आंदोलन का पूरा समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में किसान अपने गांव से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सरकार किसी तरह पुलिस के जरिए दवाब बनाकर दूध और सब्जियां गांव से शहरों तक पहुंचाने की कोशिश में लगी है। उसके बाद भी किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।”

मंदसौर सहित आसपास के जिलों में प्रशासन विशेष सख्ती बरत रहा है। सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। गांव से आने-जाने वालों पर खास नजर रखी जा रही है। हर चौराहे और प्रमुख मागरें पर पुलिस बल तैनात है और गश्त भी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493