मप्र में ज्यादा बिजली जलाने पर राहत

भोपाल, 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है, जो उपभोक्ता प्रति माह 200 से ज्यादा युनिट बिजली जलाते हैं, तो उनका बिल कम आएगा, क्योंकि सरकार ने विद्युत शुल्क पर लगने वाले अधिभार की दर में कमी कर दी है।

ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में 200 युनिट से अधिक की बिजली का इस्तेमाल करने वालों को अब विद्युत अधिभार 12 प्रतिशत ही देना होगा, अभी तक यह अधिभार 15 प्रतिशत लगता है।

बिजली विभाग के सूत्रों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से 200 यूनिट से अधिक बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को लगभग 15 पैसे प्रति युनिट का लाभ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493