भोपाल, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के योगदान को याद करते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल जयंती पर राज्य में शासकीय अवकाश रहेगा।
भोपाल, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के योगदान को याद करते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल जयंती पर राज्य में शासकीय अवकाश रहेगा।
राजधानी के लाल परेड मैदान में सिन्धु महासभा के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिंधी समाज देशभक्त, परिश्रमी और सेवाभावी है। समाज ने अपनी मेहनत और कत्र्तव्यनिष्ठा से व्यापार जगत में स्थान बनाया है।
चौहान ने भगवान झूलेलाल के जन्म-दिन पर प्रदेश में शासकीय अवकाश की घोषणा की। साथ ही सिंधु समाज की अन्य समस्या के समुचित समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि पट्टे एवं मर्जर की समस्याओं के स्थायी हल के लिए राज्य शासन ने कानून बनाया है। साथ ही सिंधी अकादमी के विस्तार के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिन्धु दर्शन यात्रा में राज्य सरकार द्वारा पचास फीसदी मदद की जाती है। साथ ही राज्य का सांस्कृतिक दल भी भेजा जाता है।
उन्होंने कहा कि शहीद हेमू कालानी ने देश की आजादी में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके सम्मान में राज्य सरकार जरूरी कदम उठाएगी।
इसके पहले सिन्धु महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष भगवानदास सबनानी ने राज्य शासन द्वारा सिंधी समाज के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिंधी समाज द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।
dharmpath.com dharmpath