Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र में धूप खिली

मप्र में धूप खिली

भोपाल, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर गुरुवार को धूप खिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

राज्य में बीते 24 घंटों में तापमान में वृद्धि हुई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री, इंदौर का 18 डिग्री, ग्वालियर का 18.6 डिग्री और जबलपुर का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, इंदौर का 33.4 डिग्री, ग्वालियर का 33.9 डिग्री और जबलपुर का 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मप्र में धूप खिली Reviewed by on . भोपाल, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर गुरुवार को धूप खिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रह भोपाल, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर गुरुवार को धूप खिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रह Rating:
scroll to top