Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र में धूप निकली, उमस बढ़ी

मप्र में धूप निकली, उमस बढ़ी

भोपाल, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के दूसरे हिस्सों में बुधवार सुबह धूप निकली और वातावरण में उमस छाई रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर बौछार पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद उमस व गर्मी फिर से असर दिखाने लगी है। बुधवार को आसमान साफ है, लेकिन तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। मंगलवार को हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ी। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद संभाग के अलावा खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा सहित कुछ अन्य स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर का 26 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी भोपाल का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 38 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मप्र में धूप निकली, उमस बढ़ी Reviewed by on . भोपाल, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के दूसरे हिस्सों में बुधवार सुबह धूप निकली और वातावरण में उमस छाई रही। मौसम विभाग ने अगले 24 भोपाल, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के दूसरे हिस्सों में बुधवार सुबह धूप निकली और वातावरण में उमस छाई रही। मौसम विभाग ने अगले 24 Rating:
scroll to top