नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में बदली छाएगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 64 फीसदी आद्र्रता थी।
वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath