मप्र में नर्सो की एकदिवसीय हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सात सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी अस्पतालों की नर्स एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सात सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी अस्पतालों की नर्स एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

हालांकि, मरीजों की परेशानी के मद्देनजर नर्से आवश्यक सेवाएं दे रही हैं।

राज्य में सातवें वेतनमान सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर नर्से मंगलवार सुबह से हड़ताल पर हैं। चिकित्सा महाविद्यालयों के अस्पतालों से लेकर अन्य अस्पतालों में नर्से धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

राज्य में इन दिनों डेंगू, चिकिनगुनिया आदि बीमारियों का असर बना हुआ है, अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। इसी बात को ध्यान में रखकर नर्सो ने आवश्यक सेवाएं देने का फैसला लिया है।

स्ांयुक्त नर्स एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष रेखा परमार ने संवाददाताओं को बताया कि यह एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल है। यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो राज्यभर के अस्पतालों की नर्स नौ नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगी।

प्रदेशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में राज्य की 20,000 से ज्यादा नर्से हिस्सा ले रही हैं। वहीं विभिन्न अस्पतालों का प्रशासन मरीजों को सहूलियत देने के लिए प्रशिक्षणरत नर्सिग स्टाफ की मदद ले रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493