मप्र में पुल पार करते समय जीप बही, 4 लापता

सीहोर, 11 जुलाई, (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नदी के ऊपर बना पुल पार करते वक्त तेज बहाव की वजह से जीप बह गई। इस हादसे में दो लोगों को बचा लिया गया है, वहीं चार लापता है, राहत और बचाव कार्य जारी है।

आष्टा के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) जी.पी. अग्रवाल ने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि मंगलवार की रात को अपनास नदी का जलस्तर काफी उपर आ गया था और पानी पुल के उपर से बह रहा था। इसके बावजूद जीप चालक ने पुल पार करने की कोशिश की। पानी का प्रवाह तेज होने के कारण जीप भी पानी के साथ बह गई। जीप में छह लोग सवार थे। दो को बचा लिया गया।

वहीं, हादसे में जीप का कोई पता नहीं चल पाया है और चार लोग लापता है।

अग्रवाल के अनुसार, राहत और बचाव कार्य जारी है। जीप व इसमें सवार लोगों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव दल रात भर खोज अभियान में लगे रहें। बुधवार को भी बचाव कार्य जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493