Friday , 3 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र में बादल छाए, ठंड बढ़ी

मप्र में बादल छाए, ठंड बढ़ी

भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को बादल छाए रहे और ठंड का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान घना कोहरा छाने और बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

राज्य की राजधानी भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, इंदौर का 12 डिग्री, ग्वालियर का 11.8 डिग्री और जबलपुर का 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, इंदौर का 28.6 डिग्री, ग्वालियर का 22.7 डिग्री और जबलपुर का 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

मप्र में बादल छाए, ठंड बढ़ी Reviewed by on . भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को बादल छाए रहे और ठंड का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को बादल छाए रहे और ठंड का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों Rating:
scroll to top