भोपाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर मंगलवार की सुबह आसमान पर बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य के अधिकांश हिस्से में मंगलवार को हल्की बारिश हुई जिससे जनजीवन सामान्य रहा।
बीते 24 घंटों के दौरान अशोक नगर, सीहोर, होशंगाबाद, देवास आदि स्थानों पर जोरदार बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है।
भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath