मप्र में बारिश ने मौसम किया सुहावना

भोपाल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के चलते रविवार सुबह सुहावनी रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार की सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा है और रिमझिम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। गर्मी और उमस का असर भी कम है। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 14 मिलीमीटर, जबलपुर में 33.2 मिलीमीटर और पचमढ़ी में 129 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य में बारिश का दौर जारी रहने से उमस का असर कम हुआ है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, इंदौर का 24.4 डिग्री, ग्वालियर का 26.8 डिग्री और जबलपुर का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, इंदौर का 33.6 डिग्री, ग्वालियर का 34.6 डिग्री और जबलपुर का 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493