मप्र में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 3 मरे

रायसेन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई करने जा रहे मजदूरों से भरी टैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है।

ओबेदुल्लागंज क्षेत्र अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) एस. के. मरावी ने आईएएनएस को बताया कि सादरी गांव के मजदूर धान रोपाई के लिए महुआखेड़ी जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगभग 35 लोग सवार थे। टिकलापाड़ा क्षेत्र में घाट पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

मरावी के मुताबिक, इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है और 30 अन्य घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493