मप्र में मौसम सुहावना

भोपाल, 13 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने तथा ओले गिरने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के भोपाल स्थित केंद्र के अनुसार, राजस्थान में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बनने के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आया है, जिसके चलते बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई है और रविवार को भी मौसम सुहावना है।

भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री, इंदौर का 18 डिग्री, ग्वालियर का 18.5 डिग्री और जबलपुर का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री, इंदौर का 33.8 डिग्री, ग्वालियर का 32.4 डिग्री और जबलपुर का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493