मुलायम के भतीजे के रिसेप्शन में शामिल होंगे नीतीश, लालू

लखनऊ ,13 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को मुलायम सिंह यादव के भतीजे और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव के रिसेप्शन में शामिल होंगे।

शिवपाल के बेटे आदित्य यादव और राजलक्ष्मी की शादी गुरुवार को सैफई में धूमधाम से हुई थी।

सपा सूत्रों की मानें तो इस कार्यक्रम में लालू यादव, शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ ही ‘जनता परिवार’ के सदस्य अजीत सिंह, एच डी देवगौड़ा और दुश्यंत चौटाला भी शामिल हो सकते हैं। रिसेप्शन में कई हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। शिवपाल यादव ने खुद रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

रिसेप्शन में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और प्रदेश सरकार के मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493