मप्र में मौसम हुआ सुहावना

भोपाल, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को हुई बारिश के बाद राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया है।

राज्य में गुरुवार को आसमान साफ है और धूप खिली है। वहीं, बारिश के बाद हवाएं चलने से मौसम सुहावना बन गया है। बारिश के बाद गर्मी और उमस का असर भी कम हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर, चंबल, रीवा, सागर, होशंगाबाद व भोपाल संभागों में कुछ स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि होशंगाबाद, जबलपुर व शहडोल संभागों के अलावा दमोह, सागर व रायसेन जिले में गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

राजधानी भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.9 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.1 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493