मप्र में रात का पारा गिरा

भोपाल, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर रात में ठंडक का अहसास होने लगा है, लेकिन दिन में धूप की चुभन अब भी बरकरार है। मौसम विभाग ने दिन के मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं आने की उम्मीद जताई है।

राज्य में सोमवार को मौसम साफ और धूप खिली हुई है। इसके चलते दिन में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे रात में ठंड का एहसास होता है।

राज्य की राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 21.9 डिग्री और जबलपुर का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, इंदौर का 36 डिग्री, ग्वालियर का 38 डिग्री और जबलपुर का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493