भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह से गर्मी परेशान करने वाली है और लू का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा छतरपुर, शाजापुर और दमोह में लू चलने और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री, इंदौर का 27.6 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिग्री और जबलपुर का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, इंदौर का 42.7 डिग्री, ग्वालियर का 45.5 डिग्री और जबलपुर का 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath