मप्र में शीतलहर कम हुई

भोपाल, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सोमवार को हवाओं का रुख बदलने से जहां तापमान में वृद्धि हुई है, वहीं शीतलहर का असर भी कम हुआ है।

मौसम में आए बदलाव का कारण हवाओं के रुख में बदलाव बताया जा रहा है। एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विच्छोभ सक्रिय है, वहीं राज्य में हवाओं का रुख पश्चिमोत्तर होने से तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर बने रहने और पाला पड़ने का अनुमान जताया है।

इस बीच, राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, इंदौर का 9.5 डिग्री, ग्वालियर का 4.3 डिग्री और जबलपुर का 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले रविवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री, इंदौर का 27.5 डिग्री, ग्वालियर का 23.2 डिग्री और जबलपुर का 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493