उप्र में शीतलहर, ठंड बढ़ी

लखनऊ, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के अधिकांश जिलों में सोमवार सुबह शीतलहर का असर रहा। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चलने की बात कही, जिससे आने वाले दिनों में तापमान और कम हो सकता है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। सोमवार को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। तेज ठंडी हवाएं चलने के कारण हालांकि धूप निकलने के बाद भी ठंड का अहसास होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का सोमवार को को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री, कानपुर का 6.6 डिग्री, इलाहाबाद का छह डिग्री, गोरखपुर का 7.2 डिग्री और झांसी का आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493