मप्र में शीतलहर बढ़ी, बैतूल का तापमान 1 डिग्री

भोपाल, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। राज्य में सबसे कम तापमान बैतूल जिले में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का असर बढ़ गया है, खिली धूप ठंड से राहत दिलाने वाली है। वहीं बीच-बीच में चलने वाली सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। राज्य के बड़े हिस्से के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बैतूल राज्य में सबसे ठंडा है, जहां का तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो का तापमान 1.4 डिग्री और उमरिया का 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कई स्थानों का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है।

राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। भोपाल का शनिवार को न्यूनतम तापमान 5़ 2 डिग्री, इंदौर का 6.6 डिग्री, ग्वालियर का 3़ 6 डिग्री और जबलपुर का 3़ 8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 21़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 22 डिग्री और जबलपुर का 21़ 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493