हिमाचल प्रदेश में तापमान हिमांक बिंदू से नीचे

शिमला, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को खिली धूप के साथ ठिठुरन रही और यहां के कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदू से नीचे दर्ज किया गया।

शिमला, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को खिली धूप के साथ ठिठुरन रही और यहां के कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदू से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पूरे राज्य में तेज धूप रही और 1 जनवरी से राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि लाहौल और स्पीति का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले में कल्पा का तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि मनाली का तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, धर्मशाला का 2.2 डिग्री, कुफरी का 1.9 डिग्री और डलहौजी का 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला का रात का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने 1 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राज्य में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493