मप्र में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

सोमवार की सुबह ठंड का असर बना रहा, हवाओं के झोकों ने ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं खिली धूप ने ठंड से राहत दी है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सबसे ठंडा नौगांव रहा, जहां तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, इंदौर का 10.1 डिग्री, ग्वालियर का 10 डिग्री और जबलपुर का 10.7 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री, इंदौर का 25.6 डिग्री, ग्वालियर का 23.1 डिग्री और जबलपुर का 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493