भोपाल, 17 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर हल्के बादलों का डेरा होने से गर्मी से कुछ राहत है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, इंदौर का 25.5 डिग्री, ग्वालियर का 29.3 डिग्री और जबलपुर का 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री, इंदौर का 35.5 डिग्री, ग्वालियर का 40.3 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39़.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।