मप्र में हवाओं के रुख के साथ मौसम में बदलाव जारी

भोपाल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हवाओं के बदलते रुख के साथ मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी है। रविवार की सुबह भी हवाओं में घुली ठंडक ठिठुरन पैदा करने वाली रही।

राज्य में रविवार की सुबह से मौसम साफ होने के चलते धूप खिली रही, जिसने ठंड से राहत दिलाई। वहीं बीच-बीच में चलने वाली ठंडी हवाओं ने सिहरन पैदा की। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख लगातार बदल रहा है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12 डिग्री, ग्वालियर का 5.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.4 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 26.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493