राष्ट्रपति ने दिल्ली आग हादसे पर दुख जताया

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पश्चिम दिल्ली के बवाना इलाके में पलास्टिक के एक गोदाम में लगी आग में मरने वाले 17 लोगों के प्रति रविवार को शोक व्यक्त किया।

कोविंद ने ट्वीट किया, “दिल्ली के गोदाम में आग लगने की घटना के बारे में सुनकर बहुत स्तब्ध हूं। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।”

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की शाम पश्चिम दिल्ली के बवाना में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से 10 महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493