भोपाल, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार को चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया मंे बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राजधानी भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, इंदौर का 16.9 डिग्री, ग्वालियर का 16 डिग्री और जबलपुर का 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, इंदौर का 32.4 डिग्री, ग्वालियर का 30 डिग्री और जबलपुर का 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath