पटना, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही धूप निकली है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्यभर में मौसम साफ रहने तथा तापामन में गिरावट आने के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री और गया का 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गया का 31.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath