भोपाल, 10 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। इन उद्यानों में पर्यटन अवधि 15 दिन बढ़ा दी गई है। इससे पहले राष्ट्रीय उद्यान 15 जून को बंद होते थे, लेकिन अब ये एक जुलाई को बंद होंगे।

आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य शासन ने प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों (टाइगर रिजर्व) में पर्यटन प्रारंभ होने और बंद होने की तिथियों में संशोधन किया है। अब राष्ट्रीय उद्यान हर वर्ष एक जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटन के लिए बंद रहेंगे। पहले शासन ने 15 जून से राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटन बंद करने का निर्देश दिया था।
वन विभाग के मुताबिक, पर्यटन बंद करने का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु होने के साथ ही वन्य-प्राणियों का प्रजनन-काल होना है। राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटन एक अक्टूबर से आंशिक रूप से और 15 अक्टूबर से पूरी तरह से प्रारंभ होगा।
dharmpath.com dharmpath