मप्र विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भोपाल, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। यह सत्र 18 दिसंबर तक के लिए प्रस्तावित था।

विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू हुआ था और इसे 18 दिसंबर तक चलना था, मगर तमाम शासकीय और विधायी कामकाज निपट जाने पर संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सत्र स्थगित करने प्रस्ताव रखा, जिसे विधानसभाध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने स्वीकार करते हुए सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया।

विधानसभा का शीतकालीन सत्र निर्धारित तिथि से दो दिन पहले ही खत्म हो गया है। इस सत्र में सूखा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और सत्ता व विपक्ष के विधायकों के बीच कई बार तीखी नोंक-झोंक भी हुई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि यह सत्र कई मायनों में महžवपूर्ण रहा, इसमें कई महžवपूर्ण विषयों पर न सिर्फ चर्चा हुई बल्कि परिणाम तक पहुंची।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493