मप्र : सतना में ट्रक ने दर्शनार्थियों को रौंदा, 4 की मौत

सतना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार की सुबह देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया।

कोलगवां से मिली जानकारी के अनुसार, कोलगवां के रहने वाले एक परिवार के ये लोग सुबह लगभग पांच बजे पैदल चलकर मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे तभी बतखरा मोड़ पर ट्रक ने सभी छह लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है।

मृतकों के शव सड़क पर पड़े थे और उनकी पूजा सामग्री इधर-उधर बिखरी पड़ी थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493