सागर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सागर जिले में स्थित सेना की महार रेजीमेंट के फायरिंग रेंज में चल रहे प्रशिक्षण कार्य के दौरान शुक्रवार को विस्फोटक (टीएनटी) में धमाका हो जाने से प्रशिक्षक बकुल कुमार पटेलिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया।
केंट थाना क्षेत्र के प्रभारी डी.एन. द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार की सुबह फायरिंग रेंज में जवानों को ग्रेनेड लगाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था, इंस्टेक्टर बकुल कुमार पटेलिया इस काम को अंजाम दे रहे थे, तभी डेटोनेटर से जुड़े विस्फोटक (टीएनटी) में जोरदार धमाका हुआ और बकुल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए सेना के अस्पताल भेजा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, सेना इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर प्रशिक्षण के दौरान डिटोनेटर अचानक कैसे फटा।
dharmpath.com dharmpath