मप्र सूचना आयोग बुधवार को सिर्फ महिला अपीलों की सुनवाई करेगा

भोपाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग नवाचार करने जा रहा है। इस दिन राज्य सूचना आयुक्त आत्मदीप की पीठ केवल महिलाओं की अपीलों की सुनवाई करेगी।

आत्मदीप ने सोमवार को बताया, “संयुक्त राष्ट्र ने आठ मार्च का दिन विश्वभर की महिलाओं के लिए समर्पित किया है, इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि इस दिन महिलाओं के हित में कोई विशेष अथवा अच्छी पहल अवश्य की जाए। प्रदेश में सूचना के अधिकार का इस्तेमाल महिलाएं सबसे कम कर रही हैं, इसलिए भी जरूरी है कि देश, प्रदेश व समाज के हित में सूचना के अधिकार का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं में सूचना के अधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करने के प्रति जागृति लाने महिला दिवस पर आठ मार्च को सिर्फ महिलाओं की अपीलों की सुनवाई करने का फैसला लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493