मानहानि मामले में केजरीवाल तलब

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को राज्यसभा सांसद और एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा द्वारा दाखिल एक मानहानि याचिका पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवारिया ने केजरीवाल को अदालत के समक्ष 29 जुलाई को पेश होने को कहा है।

चंद्रा ने उच्च मूल्यों के नोटों की नोटबंदी के मद्देनजर कथित तौर पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने के लिए केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की।

आम आदमी पार्टी नेता ने कथित तौर पर काले धन जमा करने वालों में चंद्रा का नाम लिया था।

चंद्रा ने अपनी याचिका में कहा कि केजरीवाल ने 11 नवंबर को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और अपमानजनक आरोप लगाए।

चंद्रा ने भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत मुकदमा चलाने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493