मप्र से अपहृत छात्रा झांसी रेलवे स्टेशन पर मिली

दरअसल स्टेशन के प्लेटफार्म पर भटकते मिली नाबालिग लड़की पानी पीते ही बेहोश हुई और फिर झांसी स्टेशन कैसे पहुंची उसे मालूम नही है। फिलहाल इसकी जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।

झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर यात्रियों को लगभग 15 वर्षीय लड़की आंखों में आंसू लिये भटकती हुई नजर आई। शक होने पर यात्रियों ने इसकी सूचना झांसी जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी थाने की पुलिस लड़की को अपनी सुर्पुदगी में लेकर थाने आई। जहां पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना नाम 15 वर्षीय वर्षा चौहान निवासी अयोध्या कॉलोनी पिछोर तिराह डबरा ग्वालियर बताया।

पुलिस के अनुसार लड़की ने बताया कि वह हाईस्कूल की छात्रा है, हर रोज की भांति आज भी वह अपने स्कूल जा रही थी, स्कूल के बाहर उसे प्यास लगी और उसने स्कूल के बाहर खड़ी एक महिला से पानी मांग कर पिया, पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने स्वयं को झांसी स्टेशन पर पाया, वह यहां कैसे पहुंच गई उसे स्वयं इसकी जानकारी नहीं है। लड़की से हकीकत जानने के बाद जीआरपी ने उसके परिजनों से सम्पर्क कर इसकी जानकारी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493