राष्ट्रीय संग्रहालय का नया महानिदेशक जल्द : शर्मा

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि सरकार अगले 15 दिनों में राष्ट्रीय संग्रहालय के नए महानिदेशक की नियुक्ति कर देगी।

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि सरकार अगले 15 दिनों में राष्ट्रीय संग्रहालय के नए महानिदेशक की नियुक्ति कर देगी।

राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित भारतीय नक्शों की प्रदर्शनी में मौजूद शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि नए महानिदेशक की नियुक्ति का फैसला कर लिया गया है।

मंत्रालय ने अप्रैल में राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक वेणु वासुदेवन का अचानक स्थानांतरण कर दिया था, जिसे लेकर मंत्रालय पर कई सवाल उठाए गए थे।

वासुदेवन का कार्यकाल 2016 में समाप्त होना था, लेकिन बिना किसी कारण के उनका तबादला कर दिया गया। मंत्रालय हालांकि इस तबादले पर यह कहता रहा कि यह तबादला एक नई प्रतिभा को लाने की सरकार की योजना का हिस्सा है।

शर्मा ने मई में आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में वासुदेवन के स्थानांतरण के निर्णय का बचाव किया था और कहा था कि सही व्यक्ति का चयन कर लिया गया है।

उन्होंने कहा था, “हमने पद के लिए विज्ञापन दिया है और तकनीकी रूप से अधिक अनुभवी और संग्रहालय कार्य में विशेषज्ञता वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।”

राष्ट्रीय संग्रहालय के पूर्व महानिदेशक वेणु ने अपने कार्यकाल के दौरान संग्रालय को कई अभिनव योजनाओं के साथ पुनर्जीवित किया था।

शर्मा ने कहा कि वेणु का स्थानांतरण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया थी। उन्होंने कहा, “हमारे जेहन में वेणु के खिलाफ कुछ भी नहीं है। उन्हें एक प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया और उन्होंने काफी अच्छा काम किया। हमें हालांकि हमेशा ही संग्रहालयों से संबंधित तकनीकी अनुभव वाले नए लोगों की खोज रहती है।”

वर्तमान में राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक पद का कार्यभार संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव संजीव मित्तल ने संभाल रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493