भोपाल, 2 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल की परीक्षा बुधवार से शुरूहो गई है। इस परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के पहले दिन 247 नकलची पकड़े गए।
माध्यमिक शिक्षा मंडल से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल की परीक्षा के पहले दिन तृतीय भाषा (सामान्य) का पर्चा था। सबसे ज्यादा नकलची, 174 भिंड में पकड़े गए हैं।
मुरैना में 24, शिवपुरी में एक, छतरपुर में एक, शहडोल में दो, सीधी में पांच, शाजापुर में चार, देवास में पांच, धार में एक, बुरहानपुर में चार, राजगढ़ में दो, विदिशा में एक, सीहोर में तीन, बैतूल में दो, जबलपुर में एक, कटनी में आठ, मंडला में एक, डिंडोरी में सात नकलची पकड़े गए हैं।
dharmpath.com dharmpath