ममता ने कश्मीर में शहीद जवान के परिवार को ढांढस बंधाया

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कश्मीर में शहीद हुए जवान दीपक कुमार मैती के शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें हरसंभव सहायता देने का वादा किया।

बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “भारत और बंगाल के बहादुर बेटे नायक दीपक कुमार मैती को खोकर दुख हुआ। वह कश्मीर में शहीद हो गया।”

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन उनके परिवार के साथ खड़ा है।

ममता ने कहा, “राज्य सरकार हरसंभव सहायता मुहैया कराएगी।”

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शनिवार को आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए दो जवानों में मैती भी थे।

मैती 1997 में सेना में भर्ती हुआ था। वह पश्चिमी मिदनापुर के साबोंग का रहने वाला था। उनके परिवार में पत्नी रिक्ता और 13 साल की बेटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493