जयपुर, 5 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार को एक ‘प्रतिबंधित क्षेत्र’ में दाखिल होने पर पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिारसत में ले लिया गया।
गदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी करण सिंह ने आईएएनएस से कहा कि दो पुरुषों, एक महिला और दो बच्चों को लकाशर गांव से हिरासत में लिया गया और इलाके में उनकी मौजूदगी के बारे में पूछताछ की गई।
करण सिंह ने कहा, “उनके पास वैध यात्रा दस्तावेज हैं। लेकिन, उन्होंने एक ऐसे इलाके में प्रवेश किया जहां दाखिल होने से पहले सरकार की अनुमति लेनी जरूरी है, इसलिए हमने उन्हें हिरासत में लिया है।”
dharmpath.com dharmpath