ममता ने ‘निर्भया’ को याद किया

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 16 दिसम्बर, 2012 को दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म व बर्बरता का शिकार हुई ‘निर्भया’ को याद किया, जिसकी बाद में सिंगापुर के अस्पताल में मौत हो गई।

इस बर्बर कृत्य के तीन साल पूरे होने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा, “दिल्ली की बर्बर घटना को तीन साल पूरे हो गए..हम निर्भया को याद करते हैं। हम उसकी क्षति की भरपाई तो नहीं कर सकते, लेकिन सरकार को उसके परिवार के साथ हर मोड़ पर खड़ा होना चाहिए।”

दक्षिणी दिल्ली में 16 दिसम्बर, 2012 को चलती बस में छह लोगों ने बर्बर रूप से 23 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस बर्बर कांड में एक नाबालिग भी शामिल था।

निर्भया कांड की पीड़िता की 29 दिसम्बर, 2012 को सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493