ममता बनर्जी सांप्रदायिक सद्भाव की हिमायती : नीतीश

पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि किसी भी सूरत में सामाजिक एवं सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सांप्रदायिक सद्भाव की हिमायती हैं।

पटना में पत्रकारों द्वारा पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई हिंसा के विषय में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बंगाल की घटना है। हम बिहार के काम में लगे हुए हैं। हर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी रखना कार्य की व्यस्तता में संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, “हर हाल में सामाजिक एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए लोग प्रयास करते हैं। जहां तक मेरी समझ है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सांप्रदायिक सद्भाव की हिमायती हैं।”

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन देने की अपील की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493