मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने गुरुवार को कहा कि 2015 की प्रथम छमाही में उसकी बिक्री 41 फीसदी बढ़ी है।
इस दौरान कंपनी ने 6,659 कारें बेची, जबकि एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 4,717 कारें बेची थी।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एबरहर्ड कर्न ने कहा, “प्रथम छमाही में हमने उतनी कारें बेच दी, जितने हमने 2012 में पूरे वर्ष में बेची थी।”
कर्न ने बताया कि कंपनी शेष दो तिमाहियों में नए उत्पाद लांच करेगी, जिसमें एएमजी जीटी भी शामिल है।
कंपनी ने कहा कि उसने दूसरी तिमाही में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 43 फीसदी अधिक 3,093 कारें बेची, जबकि एक साल पहले समान अवधि में 2,163 कारें बिकी थीं।
dharmpath.com dharmpath