मलागा क्लब में शामिल हुए मिगुएल

मलागा (स्पेन), 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश डिफेंडर इगनासी मिगुएल को मलागा क्लब के नए खिलाड़ी के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

मिगुएल को आशा है कि वह इस अवसर का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और अपने क्लब के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के सेकेंड डिविजन क्लब लुगो से मलागा में शामिल हुए मिगुएल ने क्लब के साथ चार साल का करार किया है।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संदेश में 25 वर्षीय डिफेंडर ने कहा, “अवसर आते हैं और उन अवसरों को दोनों हाथों से स्वीकार करना चाहिए, न कि उन्हें जाने देना चाहिए।”

स्पेनिश लीग सूची में मलागा सबसे नीचे दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक खेले गए 15 मैचों में 11 अंक हासिल किए हैं। उसे 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493