मुंबई-महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के नतीजे सामने हैं. यहां के लोगों ने फडणवीस-शिंदे और अजित पवार की तिकड़ी पर भरोसा जताते हुए BJP का ग्रैंड वेलकम किया है. स्थानीय चुनावों में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार की पार्टी और राज ठाकरे के दल को जनता ने गुडबाय बोल दिया है. मुंबईकरों ने भी पहली बार BJP को किंग बनाया है और उसे सत्ता की चाबी सौंपी है. अब केंद्र और राज्य के बाद देश की सबसे अमीर नगर पालिका (BMC) में भी ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार का परचम लहराएगा.
महाराष्ट्र नगर निगम में कुल 2869 सीटें हैं. इन सीटों पर 893 वार्ड हैं. इनमें कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटिंग 15 जनवरी को हुई थी.आज कुल 2801 वार्ड के नतीजे आए हैं. बाकी 68 वार्ड पर 3 जनवरी को निर्विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए थे.
29 नगर निगम, जहां हुए थे चुनाव
BMC (227 वार्ड)
पुणे (165 वार्ड)
ठाणे (131 वार्ड)
नागपुर (151 वार्ड)
नवी मुंबई (111 वार्ड)
नासिक(112 वार्ड)
सोलापुर (102 वार्ड)
वसई-विरार (115 वार्ड)
मीरा-भयंदर (95 वार्ड)
कोल्हापुर (81 वार्ड)
अमरावती(87 वार्ड)
धुले(74 वार्ड)
अहिल्यानगर (68 वार्ड)
अकोला(80 वार्ड)
चंद्रपुर(66 वार्ड)
उल्हासनगर (78 वार्ड)
जलगांव(75 वार्ड)
लातूर (70 वार्ड)
मालेगांव (84 वार्ड)
परभणी(65 वार्ड)
पनवेल (78 वार्ड)
इचलकरंजी(65 वार्ड)
पिंपरी-चिंचवड़ (128 वार्ड)
जालना(65 वार्ड)
कल्याण-डोंबिवली(122 वार्ड)
छत्रपति संभाजीनगर (115 वार्ड)
भिवंडी-निजामपुर (90 वार्ड)
नांदेड़-वाघाला(81 वार्ड)
सांगली-मिरज-कुपवाड़ (78 वार्ड)
किस नगर निगम में कितने वार्ड में कौन जीता?
मुंबई (227 वार्ड) में BJP ने 90, शिवसेना (शिंदे) ने 28, शिवसेना (UBT) ने 65, NCP (अजित पवार) ने 3, कांग्रेस के 15 वार्ड में जीत मिली. मनसे ने 8 वार्ड में जीत हासिल की है. अन्य के खाते में 9 वार्ड गए हैं. जबकि, NCP(शरद पवार) को एक भी वार्ड नहीं मिला.
पुणे ( 165 वार्ड) में BJP को 90, शिवसेना (शिंदे) को 2, शिवसेना (UBT) को 2, NCP (अजित पवार)को 20, कांग्रेस को 8 वार्ड पर जीत मिली. बाकी के हाथ खाली रह गए.
कल्याण-डोंबिवली (122 वार्ड) में BJP को 41, शिवसेना (शिंदे) को 41, शिवसेना (UBT) को 4, NCP(शरद पवार) को 1, कांग्रेस को 2, MNS को 4 वार्ड पर जीत मिली.
ठाणे (131 वार्ड) में BJP को 14, शिवसेना को 29, शिवसेना (UBT) को 1, NCP(अजित पवार) को 3, NCP (शरद पवार) को 8, कांग्रेस को 3 और MNS को 1 वार्ड पर जीत हासिल हुई.
नवी मुंबई (111 वार्ड) में BJP को 72, शिवसेना को 28, शिवसेना (UBT) को 1, NCP(अजित पवार) को 0, NCP (शरद पवार) को 0, कांग्रेस को 0 और MNS को 0 वार्ड पर जीत हासिल हुई.
मीरा-भायंदर (95 वार्ड) में BJP को 44 , शिवसेना को 3 , शिवसेना (UBT) को 1, NCP(अजित पवार)को 0 , NCP (शरद पवार) को 4 , कांग्रेस को 5 और MNS को वार्ड पर 0 जीत हासिल हुई.
उल्हासनगर (78 वार्ड)में BJP को 32, शिवसेना को 32, शिवसेना (UBT) को 0, NCP(अजित पवार)को 0, NCP (शरद पवार) को 0, कांग्रेस को 0 और MNS को 1 वार्ड पर जीत हासिल हुई.
वसई-विरार (115 वार्ड) में BJP को 48, शिवसेना को 0, शिवसेना (UBT) को 1, NCP(अजित पवार)को 0, NCP (शरद पवार) को 0, कांग्रेस को 0 और MNS को वार्ड पर 0 जीत हासिल हुई.
भिवंडी (90 वार्ड) BJP को 17, शिवसेना को 8, शिवसेना (UBT) को 0, NCP(अजित पवार)को 0, NCP (शरद पवार) को 12 , कांग्रेस को 24 और MNS को 0 वार्ड पर जीत हासिल हुई.
पनवेल (78 वार्ड) में BJP को 24, शिवसेना को 2, शिवसेना (UBT) को 0, NCP(अजित पवार)को 0, NCP (शरद पवार) को 0 , कांग्रेस को 4 और MNS को 0 वार्ड पर जीत हासिल हुई.
नागपुर (151 वार्ड) में BJP को 112, शिवसेना को 3, शिवसेना (UBT) को 2, NCP(अजित पवार)को 1, NCP (शरद पवार) को 0 , कांग्रेस को 27 और MNS को 0 वार्ड पर जीत हासिल हुई.
पिंपरी-चिंचवड़ (128 वार्ड) में BJP को 84, शिवसेना को 7, शिवसेना (UBT) को 0, NCP(अजित पवार)को 36, NCP (शरद पवार) को 0, कांग्रेस को 0 और MNS को 0 वार्ड पर जीत हासिल हुई.
नासिक (122 वार्ड) में BJP को 67, शिवसेना को 24, NCP(अजित पवार)को 36 वार्ड में जीत मिली.
संभाजीनगर (115 वार्ड) में BJP को 53, शिवसेना को 13, शिवसेना (UBT) को 6 और NCP (शरद पवार) को 1 वार्ड में जीत मिली.
कोल्हापुर (81 वार्ड) में BJP को 25, शिवसेना को 15, शिवसेना (UBT) को 1, NCP(अजित पवार)को 4, NCP (शरद पवार) को 0,कांग्रेस को 35 वार्ड में जीत मिली.
सांगली मिराज (78) में BJP को 39, शिवसेना को 2, शिवसेना (UBT)को 0, NCP(अजित पवार)को 16,NCP (शरद पवार) को 3 और कांग्रेस को 18 वार्ड मिले हैं.
सोलापुर (102 वार्ड) में BJP को 76, शिवसेना को 4 और कांग्रेस को 1 वार्ड पर जीत मिली.
मालेगांव(84 वार्ड) में BJP को 2, शिवसेना को 10 और कांग्रेस को 3 वार्ड पर जीत मिली. बाकी 61 अन्य के खाते में आईं.
अहिल्यानगर (68 वार्ड) में BJP को 25, शिवसेना को 10, शिवसेना (UBT) को 1, NCP (अजित पवार) को 27, कांग्रेस को 2 वार्ड पर जीत मिली है.
धुले (74 वार्ड) में BJP ने 50, शिवसेना को 5, शिवसेना (UBT) को 1 वार्ड पर जीत मिली.
इचलकरंजी(65 वार्ड) में BJP ने 43, शिवसेना (शिंदे) 3, शिवसेना (UBT) 1, NCP(अजित पवार) ने 1 वार्ड में जीत हासिल की. कांग्रेस, NCP(शरद पवार), मनसे (राज ठाकरे की पार्टी) और CPIM के हाथ खाली रहे.
नांदेड़ (81 वार्ड) में BJP को 4, शिवसेना को 10, शिवसेना (UBT)को 2, NCP(अजित पवार) को 4 और कांग्रेस के खाते में 12 वार्ड आए.
परभणी(65 वार्ड) में निर्विरोध चुनाव हो गया था.
जालना (65 वार्ड) में BJP ने 41 वार्डों में भगवा लहराया. शिवसेना (शिंदे) को 12 वार्ड में जीत मिली. कांग्रेस ने 9 वार्ड पर जीत हासिल किया. 2 वार्ड में AIMIM कैंडिडेट विजयी रहे. अन्य के खाते में एक वार्ड गया. बाकी शिवसेना (UBT), NCP (शरद पवार), कांग्रेस और CPIM के हिस्से में कुछ नहीं आया.
लातूर (70 वार्ड) में BJP के हिस्से 22, NCP (अजित पवार) के हिस्से 1 और कांग्रेस के हिस्से 43 वार्ड आए हैं.
अमरावती (87 वार्ड) में BJP को 19, शिवसेना को 3, शिवसेना (UBT) को 1, NCP (अजित पवार) को 17, और कांग्रेस के हिस्सा 15 वार्ड आए हैं.
अकोला (80 वार्ड) में BJP को 32, शिवसेना (UBT) को 1, NCP (शरद पवार) को 1 और कांग्रेस के खाते में 21 वार्ड आए हैं.
चंद्रपुर (66 वार्ड) में BJP को 25, शिवसेना (शिंदे) 1, शिवसेना (UBT) 6, कांग्रेस को 28 वार्ड मिले.
dharmpath.com dharmpath